हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।
कंपोजिट विद्यालय बेलनगंज,आगरा में कला प्रतियोगिता,निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अरविन्द समीर, हिमानी अग्रवाल एवं पूनम कैन आदि उपस्थित रहे।
वहीं कंपोजिट विद्यालय छलेसर में भी गांधी-शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और देशसेवा के आदर्शों से परिचित कराया ।



