हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आगरा के पत्रकार विष्णु सिकरवार को ‘विद्या वाचस्पति (पीएचडी समकक्ष)’ मानद सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में परिवर्तन योगेश की 38वीं सुदर्शन सभा के अवसर पर किया गया।
महर्षि सत्य सनातन हिन्दी विद्यापीठ के माध्यम से आयोजित समारोह में देशभर से चयनित 33 महानुभावों को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि प्रदान की गई। इनमें आगरा के पत्रकार विष्णु सिकरवार भी शामिल रहे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में परिवर्तन योगेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सद्गृहस्थ संत डॉ. हरीश मिश्र, संस्थापक डॉ. योगेश तरेहन, महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर निरंकार नंद महाराज, प्रसिद्ध तबला वादक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रशांत मनोहर गायकवाड तथा महर्षि सत्य सनातन हिन्दी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. रविकुमार द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में तीन विद्वानों को ‘विद्या सागर’ तथा 33 लोगों को ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रसिद्ध नृत्यांगना कल्पना शर्मा को ‘कला शिरोमणि’ सम्मान तथा तबला वादक एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रशांत मनोहर गायकवाड को ‘सनातन गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना और समाज के सामने उनके योगदान को रेखांकित करना है। समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वानों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।


