झूले पलना में जनक किशोरी..“प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा”



हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य, मिथिला नगरी में गूंजे बधाई गीत

रामलीला मैदान में मनाया गया जानकी जन्मोत्सव, जनक-सुनयना ने बांटे उपहार; जनकपुरी महोत्सव महिला समिति ने दी मनमोहक प्रस्तुति

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो। “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा॥” जैसे ही मां जानकी के पावन प्राकट्य का प्रसंग रामलीला मैदान में साकार हुआ, पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार को रामलीला मैदान भव्य मिथिला नगरी के रूप में सजा। चारों ओर मंगल गीतों और बधाइयों की गूंज सुनाई दी। शहनाई और ढोल की धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने मां जानकी के दिव्य प्राकट्य के दर्शन किए।

मंच पर महाराज जनक के स्वरूप में अशोक गोयल और महारानी सुनयना के स्वरूप में लता गोयल ने विधि-विधान के साथ खेत में हल चलाने की लीला का मंचन किया। हल चलाते समय हल एक घड़े से टकराया और उसी घड़े से जगत जननी मां जानकी का प्राकट्य हुआ। मां जानकी के अवतरित होते ही राजा जनक और महारानी सुनयना का हृदय आनंद से भर उठा। मिथिला नगरी में खुशियों की लहर दौड़ गई। मां जानकी के बाल स्वरूप का मंचन करने का सौभाग्य तीन माह की अवनि को प्राप्त हुआ।

मां जानकी के जन्म का समाचार मिलते ही पंडाल में “बधाई हो बधाई, जनक घर बेटी आई” के जयघोष और मंगल गीत गूंजने लगे। मिथिला नगरी में उपस्थित महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ नृत्य किया और बधाई गीत गाए। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भी जनक परिवार को बधाई दी।

जनक-सुनयना ने बांटे खिलौने और मिठाइयां :

“जनकसुता जग जननि जानकी। अतिसय प्रिय करुनानिधान की॥” के भाव के साथ रामलीला मैदान में मां जानकी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजा जनक और महारानी सुनयना ने पूरे पंडाल में खिलौने, मिठाई, फल, मेवा, चॉकलेट और टॉफियां वितरित कर श्रद्धालुओं की खुशियां बढ़ा दीं। बाल स्वरूप मां जानकी के प्राकट्य से वातावरण वात्सल्य और भक्ति से भर उठा।

स्वरूपों की आरती राजा जनक अशोक कुमार गोयल, रानी सुनैना लता गोयल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू यादव, अजय गर्ग अवागढ़, राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल तथा रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल ने की।

भजनों और नृत्य प्रस्तुति से सजा कार्यक्रम :

राजा जनक परिवार की ओर से “जरा फूलों से सजा दो मिथिला को...” और “मची है धूम मिथिला में...” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। जनकपुरी महोत्सव महिला समिति की ओर से मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

राजा जनक अशोक कुमार अग्रवाल के परिवार से शोभिक गोयल, स्मृति गोयल, मोहित गोयल, रिनी गोयल, अनुप्रिया, खुश, अवंतिका, अनन्या, वेदा, मुरारी लाल फतेहपुरिया, कमल नयन फतेहपुरिया, सुनीता फतेहपुरिया, मंजू बंसल, वरुण बंसल, आयुषी, शिल्पी, विकास, शिप्रा, सोनम, अनुभव, निकिता, खुशबू, अंशुल, शुभम, तान्या, राहुल, अभिषेक, शैलेंद्र बंसल, स्वीटी, राजीव मित्तल और सोनल मित्तल आदि उपस्थित रहे।

शनिवार को किन्नर समाज उतारेगा श्रीराम की आरती :

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार को रामायण कालीन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किन्नर समाज को प्रभु श्रीराम की आरती उतारने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि शनिवार को विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध की लीला का मंचन भी किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित :

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, जगदीश बागला, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, भगवान दास बंसल, ताराचंद अग्रवाल, विनोद जौहरी, प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र अग्रवाल, प्रवीन स्वरूप, आयुष अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल और रमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।