सपाइयों ने प्रदर्शन कर की प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग



✍️ प्रवीन शर्मा


- प्रशासनिक अधिकारियों को दिया राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

- प्रदेश में अपराधों पर अंकुश न लगाने का लगाया आरोप


आगरा। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सपा मुखिया के आह्वान पर सोमवार को सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया।

सपा के शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। अपराधी खुलेआम अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। शासन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है । पुलिसअपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ दिन प्रतिनिधि अपने संरक्षण में अपराधियों को पनाह दे रहे हैं।बलिया में बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला, ग्राम दुर्जनपुर में अपराधी जयप्रकाश की दिनदहाड़े अधिकारियों के सामने हत्या आदि हाल के मामले हैं।लखीमपुर में विधायक ने महिला पुलिस से अभद्रता की, भाजपा कार्यकर्ता को थाने से छुड़ाकर ले गए। सपाइयों ने राज्यपाल को प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

 प्रदर्शन में महासचिव पवन, दोनेरिया, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, मीना सविता, ममता टपलू, नरेश शर्मा, मुकेश यादव आदि शामिल रहे।