फील एट होम,संस्था ने परिक्रमा कर रहे,भक्तों को प्रसाद-खाद्य पदार्थ,वितरित किया



वृन्दावन।राधाकांत शर्मा

कार्तिक मास के अंतर्गत श्री अक्षय नवमी के पावन पर्व पर हजारों भक्तों-श्रद्धालुओं व ब्रजवासियों ने श्रीधाम वृन्दावन की पंचकोशी परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। परिक्रमा कर रहे भक्तों व श्रद्धालुओं के लिए वृन्दावन नगर की "फील एट होम" संस्था द्वारा सभी परिक्रमार्थीयों के लिए चाय की स्टॉल व खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा ने कहा कि कार्तिक मास में  अक्षय नवमी के पावन पर्व पर वृन्दावन नगर की परिक्रमा करने से अनंत पुण्य प्राप्त होता है।और भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसे में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को हमारी संस्था के द्वारा चाय व  खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई ,ताकि कोई भी श्रद्धालु भूखा ना रहे।इस अवसर पर रविन्द्र यादव, जगमोहन शर्मा, रुक्मिणी शर्मा, आलोक शर्मा, गोविंद शर्मा एवं देव शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।