रंगलाल गौतम बने जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक



 आगरा।उ.प्र.

 जिला कुश्ती संघ दिए जा रहे सहयोग को ध्यान में रखते जिला कुश्ती संघ ने रंगलाल गौतम को मुख्य संरक्षक बनाया है।

बता दें कि 25 दिसबर को  जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों की जिलाथ्यक्ष राजकुमार चाहर की अगुवाई मे एक बैठक हुई थी। इसमे सभी पदाधिकारियों की सहमति से रंगलाल गौतम को मुख्य संरक्षक चुना गया था। जिला कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारियों ने उनके चयन पर हर्ष व्यक्त करते कुश्ती संघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई है।