ताजगंज वार्ड में अवैध निर्माण पर निर्माण पर हुई सीलिंग की कार्रवाई।

 


 - प्रवर्तन प्रभारी गरिमा सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई।


आगरा। प्रवीन शर्मा

अवैध निर्माण से अक्सर नजरें चुराने वाले आगरा विकास प्राधिकरण ने साल के आखिरी दिन ताजगंज वार्ड में  चल रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की

  मिली जानकारी के मुताबिक  ताजगंज वार्ड के अंतर्गत खसरा नंबर 876/3 मौजा  बसई में विनय कुमार पासवानी द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। मामला एडीए के संज्ञान में आने पर अवैध निर्माण कर्ता को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद गुरुवार  को हरकत में आई ए डी ए की टीम ने प्रवर्तन प्रभारी गरिमा सिंह के निर्देशन में अवैध निर्माण को सील कर दिया।

 इस दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट ( चतुर्थ) विनोद कुमार,  सहायक अभियंता एके सिंह,   अवर अभियंता  धर्मवीर सिंह बंसल, पंकज कुमार शुक्ला के अलावा थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौजूद रहा।