सवांददाता, के,के,कुशवाहा
आगरा । सॉल्वर गैंग किस तरह से हावी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी नौकरियों के साथ साथ अब अन्य परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो रहे हैं। रविवार काे 96 केंद्राें पर आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) परीक्षा का पेपर भी सॉल्वर गैंग ने लीक कर दिया जो आगरा शहर में दो घंटे पहले लीक हुआ था। पेपर लीक करने वाले रैकेट ने इसे वाट्सएप ग्रुप में अपने लोगों को शेयर कर दिया था। प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि पेपर लीक करने वाले रैकेट का सरगना प्रयागराज है। पुलिस अब सरगना को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही हैं।
रविवार को आगरा समेत प्रदेश के अन्य जिलों में सीटेट परीक्षा आयोजित की गई थी। आगरा में यह परीक्षा 96 केंद्रों पर हुई थी। इसमें 50 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा सुबह और दोपहर दो पालियों में आयोजित की गई थी। आगरा पुलिस को परीक्षा से पहले ही सीटेट का पेपर लीक होने के सुराग मिले थे। यह पेपर रैकेट से जुड़े लोगों ने विभिन्न जिलों में अपने सदस्यों को वाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया था। ठोस सुराग मिलने के बाद पुलिस इस पेपर लीक करने वाले रैकेट से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी थी।
मंगलवार को पुलिस ने पेपर लीक किये जाने के मामले में लोहामंडी पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जे उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो काफी अहम जानकारी मिली हैं। पेपर लीक करने वाले गिरोह का सरगना प्रयागराज का बताया गया गया है। रैकेट से जुड़े लोग आगरा और इटावा के अलावा अन्य शहरों में भी सक्रिय थे। जिन्होंने पेपर लीक करने के बाद उसे वाट्सएप ग्रुप से अभ्यर्थियों को पहले ही उपलब्ध करा दिया था।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमाेद ने बताया सीटेट पेपर लीक करने के मामला सामाने आया है। कुछ लाेगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।