फैजुल्लागंज क्षेत्र तीन दिन चला विशेष सफाई अभियान

 


प्रेम शर्मा,लखनऊ।

 नगर निगम द्वारा फैजुल्लागंज क्ष्ज्ञेत्र में एक दिन नही बल्कि तीन दिनों तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान क्षेत्र से अवैध होर्डिग भी हटाए गए।महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया  द्वारा उपरोक्त विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त, अजय कुमार द्विवेदी भी साथ में थे। महापौर जी द्वारा विशेष सफाई अभियान कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।

 नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु लखनऊ नगर निगम द्वारा प्रत्येक शनिवार, रविवार एव सोमवार को विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में  29 मई से 31 मई, 2021 तक जोन-03 क्षेत्रांतर्गत फैजुल्लागंज-प्रथम, फैजुल्लागंज-द्वितीय, फैजुल्लागंज-तृतीय, फैजुल्लागंज-चतुर्थ  वार्ड में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। उक्त चारों वार्डोें में प्रतिदिन लगभग 1200 सफाई कर्मचारियों द्वारा 247 वाहनों की मदद से 210 मीट्रिक टन कूडा उठाया गया एवं 246 स्थानों को गार्बेज मुक्त कराया गया। 92 नालेध्नालियों को साफ कराते हुए मौके पर ही सिल्ट का उठान कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रचार विभाग द्वारा अवैध रूप से लगाये गये लगभग 745 होर्डिंग्स, सड़क किनारे लगे हुए लोहे के साईन बोर्डस, बैनर, पोस्टर हटाकर जब्त किये गये, साथ ही सड़क पर पड़े हुए मलबे, निर्माण सामाग्री को अभियत्रण विभाग द्वारा हटाते हुए जब्ती की कार्यवाही की गयी।