मांट में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

आज दोपहर बी एच आर सी - डॉ श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट वृन्दावन, द्वारा मांट में डाक बंगले के नजदीक स्थानीय ग्राम वासियों को नेत्र चिकित्सा की सुबिधा प्रदान करने तथा शल्य क्रिया के पश्चात जांच हेतु इस क्षेत्र में संस्था द्वारा तेरहवें नेत्र जांच की बिधिवत शुरुआत की।  इस अवसर पर श्री करिंदा सिंह जी विधायक गोवर्धन, मुख्य अतिथि आमंत्रित थे।  संस्था के प्रशासक ने मुख्य अतिथि तथा अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथितियों का स्वागत करते हुए बताया कि बी एच आर सी - डॉ श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट वृन्दावन विगत ७ वर्षों से इस क्षेत्र में अंधता निवारण के कार्य में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए इस क्षेत्र में इस संस्था द्वारा स्टेंडर्ड चार्टेड बैंक के सहयोग से १३ नेत्र जांच केंद्र संचालित किये जाने की योजना  है। वृन्दावन  स्थित चिकित्सालय में समस्त प्रकार की नेत्र शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। कोविड १९   के वाबजूद भी चिकित्सालय बृजवासियों की सेवा में समर्पित रहा है तथा निर्धारित निर्देशों का पालन करते हुए चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। चिकित्सालय आयुष्मान भारत योजना तथा बहुत पूर्व सैनिकों के लिए केंद्र सरकार की योजना ई सी एच एस से सम्बद्ध है। 

मुख्य अतिथि डॉ पी के गुप्ता, उप मुख्या चिकित्सा अधिकारी द्वारा ने उपस्थित  जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए नेत्रों के रोगमुक्त रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए संस्था द्वारा विश्व अंधता निवारण सप्ताह मनाये जाने तथा इलाज द्वारा ठीक हो सकने बाली अंधता के निवारण में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की काफी प्रशंसा की। विश्व अंधता निवारण सप्ताह पर सभी को बढ़ चढ़ कर समाज में जागरूकता पहुँचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर सांख क्षेत्र के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी  चिकित्साधिकारी, जिला नेत्र परीक्षण अधिकारी श्री पी के गौतम, पर्किन्स इंडिया की तरफ से कार्यक्रम अधिकारी सुश्री संगीता लवानिया, श्री धर्मवीर सिंह एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।।