सत्यमेव जयते ट्रस्ट-अधिकार वैल. सोसायटी ने पुनः जिला जेल को भेंट किए 500 कम्बल।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 सत्यमेव जयते ट्रस्ट  ने  समाज सेवी सन्तोष शर्मा , अधिकार वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी महाजन, श्रीमती मीता जैन व मेघा डागा के सौजन्य से जिला जेल के अधीक्षक श्री पी. डी. सलौनिया जी को आज फिर   500 कम्बल भेंट किये ताकि जेल में निरुद्ध असहाय बंदियों को ठंड से बचाया जा सके। कम्बल पाकर कैदियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ट्रस्ट की ओर से पिछले हफ्ते भी 500कमबल जिला को दिये जा चुके हैं । लेकिन जेल में कैदियों की संख्या को देखते में पर्याप्त नहीं थे। इस मौके पर सन्तोष शर्मा , पल्लवी महाजन,राजदीप ग्रोवर, प्रमेन्द्र जैन‌ , अश्वनी कुमार ,रवि बंसल , रोहित , अनिल जैन, जेलर राजेन्द्र सिंह व वी.के गौतम तथा डिप्टी जेलर हरवंश पाण्डे, नंदकिशोर गोयल आदि  मौजूद रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन व महामंत्री गौतम सेठ ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।ज्ञात हो कि नगर के दानदाताओं के सहयोग से सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा  अपनी ओर से अर्थ दंड अदा कर जुर्माने के अभाव में सजा काटने को मजबूर कैदियों की रिहाई कई बार कराई जा चुकी है। 

            नंदकिशोर गोयल 

            मीडिया प्रभारी

           9359921057