श्री नाथजी निःशुल्क जल सेवा ने गाजर का हलवा बाँट ,सुखद अहसास कराया।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। भूखे को रोटी, प्यासे को पानी और बेसहारा को सहारा देने वाली संस्था श्रीनाथजी निशुल्क जल सेवा में शुक्रवार को एस एन मेडिकल कॉलेज की नई इमरजेंसी के बाहर गरम गरम गाजर का हलवा बांटकर ना केवल सेवा की व सुखद अहसास  कराया।

 शुक्रवार की प्रात एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रशांत गुप्ता, संदेश जैन, प्रकाश गुप्ता, एसके शर्मा आदि ने  श्री नाथजी निशुल्क जल सेवा के  बांकेलाल महेश्वरी जी के साथ पूजा पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया।

 इसमें गरम-गरम गाजर का हलवा वितरित किया गया। गरम-गरम हलवा खा कर वंचितों के मन फुले नहीं समा रहे थे। बांकेलाल महेश्वरी ने बताया कि शहर और समाज के सहयोग से पिछले 50 वर्षों से वह शहर में वंचितों की सेवा करते आ रहे हैं और ताउम्र यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

 एस एन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रशांत गुप्ता ने कहा कि महेश्वरी जी के कार्य न केवल प्रशंसनीय वरन अनुकरणीय भी हैं।

 संदेश जैन ने कहा कि पिछले 27 वर्षों सेवा से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ हूं इनके सेवा कार्यों की जितनी सराहना की जाए थोड़ी है।

 अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से प्रकाश गुप्ता अशोक राठी एस के शर्मा इत्यादि थे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।