पेड़ लगाकर करें,पर्यावरण की सुरक्षा, तभी होगी जीवन की रक्षा : प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ।




-  सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम- मुरारी लाल गोयल।

- सेवा आगरा ने पौधारोपण कर, संरक्षण का भी लिया संकल्प।

- विकल चौक पर किया गया पौधारोपण।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान के तहत शनिवार को विकल चौक, सुल्तानगंज की पुलिया पर पौधारोपण किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल गोयल व संस्था के पदाधिकारियों ने विकल चौक परिसर में पौधा लगाए। मौके पर कदम, पीपल, अशोक व नीम के साथ- साथ आम, जामुन, अमरुद आदि जैसे फलदायी पौधे भी लगाए गए। 

पौधारोपण के अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल ने कहा कि पौधा लगाने से वातावरण में सभी का स्वत: आक्सीजन मिलेगा। पौधारोपण अभियान समाज के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। पौधा मानव व जीव जंतु के लिए वरदान हैं। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधे हमें प्राणवायु देते हैं। पौधरोपण करके ही पर्यावरण प्रदूषण के खतरे को टाला जा सकता है।  

मुरारी लाल गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी जब चरम पर थी तब आक्सीजन की किल्लत ने लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया। हम पौधारोपण अभियान चलाकर जन-जन को जगाने का काम कर रहे है। 

वहीं संस्थापिका अध्यक्ष सुमन गोयल ने कहा कि पौधा लगाने से आर्थिक संपन्नता आती है। लोगों को व्यक्तिगत लाभ तो होता ही है। देश और राज्य भी समृद्ध होता है। पेड़ आसपास के दूषित गैस को शोषित कर लोगों को प्राणवायु प्रदान करते हैं। मानव जीवन के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है। हम पौधारोपण अभियान से सीख लें। अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं।

पौधारोपण अभियान के दौरान सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ने कहा कि जलकल विभाग की अनदेखी के चलते पानी के अभाव में विकल चौक पर लगे पौधे दम तोड़ (नष्ट) रहे हैं. उन्होंने जलकल विभाग से मांग की कि यहां पौधों के संरक्षण के लिए पानी की समुचित व्यवस्था कराये, जिससे दम तोड़ रहे पौधों को जिंदगी मिल सके।

इस दौरान सुल्तानगंज पुलिया बाजार कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मनोज कुमार गोयल, रुपेश कुमार, पप्पू कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।