आगरा आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा व देश में बढ़ती महंगाई को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।

 




हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

गत रविवार को आम आदमी पार्टी आगरा के तत्वावधान में एक तिरंगा यात्रा के साथ साथ बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा को सफल बनाने के लिये आम आदमी पार्टी आगरा में उपस्थित सभी प्रकोष्ठ व इकाईयों ने अपनी सहभागिता दी जिसमें आगरा यूथ विंग ने बढ चढ़ कर हिस्सा लेकर यात्रा में अपनी अहम भूमिका निभाई ।

यात्रा में आगरा के अंदर आम आदमी पार्टी का बढ़ता कारवां देखने को मिला जिसमें हजारों की तादात में आम लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज अवाना जी व यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रांत प्रभारी श्री अरुण कान्त कठेरिया जी के उपस्थित रहे।

इस यात्रा का संचालन आगरा महानगर अध्यक्ष श्री दिलीप बंसल जी व आगरा यूथ विंग जिलाध्यक्ष श्री प्रज्ञान्त शर्मा शैंकी जी ने किया।

इस यात्रा की शुरुआत सिद्ध साहनी नगर राजीव सिनेमा से शुरू होकर भोगीपुरा, रूई की मंडी चौराहा, संगीता टॉकीज वाले रोड से होते हुए रामनगर की पुलिया पर स्थित डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। 

मुख्य रुप से यात्रा में यूथ विंग जिलाध्यक्ष प्रज्ञान्त शर्मा शैंकी जी, यूथ विंग मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह, प्रवेन्द्र यादव,आनंद कुमार, राज कुमार, कपिल वाजपेयी, राहुल शंकर, संजय सिंह, हिमांशु, नितिन, राजन शर्मा, देवेन्द्र कुमार देव, बच्चू सिंह, मनोज राम, सलमान, विवेक, विजय कुमार, कृष्ण गोपाल, अब्दुल रहमान,अश्वनी शर्मा, सपना गुप्ता, प्रियंका, ममता, अंजली, दीपा आदि लोगों के साथ साथ, बड़ी संख्या में आम जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्ट-विजय सोलंकी।