पशुओं में फैला रहस्यमय जानलेवा रोग,कई पशु मरे।




 हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा देहात

 किरावली क्षेत्र के देवेन विकासखंड अछनेरा फतेहपुर सीकरी, अकोला के दर्जनों गांव संक्रामक बीमारी की चपेट में हैं। पालतू जानवरों में फैले विचित्र संक्रामक रोग से सैकड़ों पशु गंभीर रूप से बीमार हैं।दर्जनों पशुओं की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। ब्लॉक फतेहपुर सीकरी के गांव मलिकपुर निवासी महेश पुत्र सुघड़ सिंह रघुवीर, राजवीर, पुत्र घणी भोगी राम, छल्लो कोमा, पप्पू पुत्र बलवीर आदि ने बताया कि पशुओं में विचित्र संक्रामक रोग फैल चुका है। खासकर गाय-भैंसों के बीच इन बीमारियों के चलते खतरनाक हालात बने हैं। उन्होंने बताया कि बीमार पशुओं को बेहतर दवाइयां दी जा रही है, लेकिन सभी दवाइयां बेअसर साबित हो रही हैं। 

किसानों ने पशुओं के बीच फैली बीमारियों के लक्षण बताते हुए कहा कि पशुओं के शरीर पर बड़े-बड़े फफोले निकल रहे हैं। जो बड़ा आकार लेकर शरीर पर ही फूट जाते हैं। पशुओं के शरीर पर गहरे घाव के निशान हैं। पशुओं का गला भी चौक हो रहा है।

इन रहस्यमय बीमारी से सैकड़ों पशुओं की मौत हो चुकी है। 

यूं तो करावली, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी ,अकोला में कई सरकारी पशु चिकित्सालय संचालित हैं। लेकिन इलाज के नाम पर सरकारी अस्पताल शो पीस बने हुए हैं। फतेहपुर सीकरी के गांव जा जाओ मलिकपुर औलेंडा जहानपुर मंडी गुड अकोला के गांव चकोरा सलेमाबाद खेड़िया अखबार चटोरा मनिया अछनेरा के गांव का कचोरा मई बस्तवी कीठम कसौटी जनथा मगोर्रा कटवारी जानू था मगोर्रा खड़वाई अरदाया सभी गाँव ,संक्रमण की चपेट में हैं।

रिपोर्ट-आर.के.लवानिया।