भाजपा ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष टी.एन.अग्रवाल पर प्रभारी स्टार प्रचारक "दिल्ली निकाय चुनाव" की जिम्मेदारी।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।दिल्ली

पार्टी हाईकमान ने भाजपा ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष टी.एन.अग्रवाल पर प्रभारी स्टार प्रचारक "दिल्ली निकाय चुनाव" की जिम्मेदारी दी  है,जिसका वे तन्मयता से पालन कर रहे हैं।

 विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो वे एक सप्ताह से उतर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेंद्र सिहं जी कें साथ मंचासीन,सहयोग के लिए पूर्व डिप्टी मेयर दिव्य जैसवाल,वरिष्ठ नेता श्री शिवशंकर शर्मा के साथ, दिन भर मंच से सभाओं का संबोधन और संध्या व रात्रिकाल में 20 से 25 जनसंपर्क, एक ऐतिहासिक परिणाम लाएंगे।

  श्री अग्रवाल अपने साथी नेताओं के संग क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार उपरांत रुठे मटके कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के निवास पर जाकर,उनके साथ चाय की चुस्कियां के साथ उन्हें मनाने का कार्य भी, एक सप्ताह से कर रहे हैं।

उनकी ये व्यवहारिक कार्य प्रणाली ,निश्चय ही दिल्ली में गुल (कमल) खिलायेगी।