नेशनल चैम्बर,कार्यकारिणी की बैठक में उद्योग एवं व्यापार के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा।

 


स्थापना अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों की दी गई जानकारी।

विस्तृत विवरणिका का किया विमोचन।

 हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 27 जुलाई,नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा की कार्यकारिणी की एक बैठक चैम्बर सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें नियमित एजेंडा के तहत उद्योग एवं व्यापार के संबंध में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और अग्रिम कार्रवाई तय की गई।

चैम्बर के 75वे वर्ष में स्थापना अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि 23 जुलाई को स्वास्थ्य जागरूकता शिविर कार्यक्रम सिनर्जी हॉस्पिटल में हो चुका है। 

 30 जुलाई 2023 को महारक्त दान शिविर,लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर में प्रातः 10:00 से 3:00 तक आयोजित किया गया है। 

 सभी मेंबरों से निवेदन है कि इस महा रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले।  31 जुलाई 2023 को यमुना मैया की महा आरती एवं भजन संध्या शाम 6:00 बजे से 7:30 बजे तक यमुना व्यूप्वाइंट यमुना किनारा मथुरेश जी के मंदिर के सामने की जाएगी।  

1 अगस्त 2023 को खाटू श्याम बाबा की पोशाक फूल बंगला व प्रसादी कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे से अपराहन 2:30 बजे तक खाटू श्याम मंदिर,जीवनी मंडी में आयोजित किया जायेगा।  2 अगस्त 2023 को एग्जिम बैंक से निर्यात प्रोत्साहन पर एक बैठक प्रातः 11:00 बजे से सायं 2:00 बजे तक होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट फतेहाबाद रोड आगरा में आयोजित की गई है। 

 3 अगस्त 2023 को सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया शास्त्रीपुरम में पौधारोपण एवं सदस्यों द्वारा अवलोकन का कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक रखा गया है।  शनिवार 5 अगस्त 2023 को एक ह्रदय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें डॉ. विवेका कुमार (मैक्स दिल्ली) द्वारा सायं 4:00 से 6:00 बजे तक नेशनल चैंबर भवन में उद्बोधन दिया जाएगा। 

 8 अगस्त 2023 को पुरातन आगरा की संस्कृति जेपी सभागार खंदारी कैंपस, आगरा में दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। 

 11 अगस्त 2023 को व्यापार मेले का उद्घाटन एवं अवलोकन, प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित किया गया है, इसका समय प्रातः 10:00 से 5:00 बजे तक है। व्यापार मेले का उद्घाटन चेंबर अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा किया जाएगा। 13 अगस्त 2023 को सम्मान समारोह एवं दाल बाटी (स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम ) शाम 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक डी मार्किस बैंकटहॉल फतेहाबाद रोड,आगरा में किया जाएगा। 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं झंडारोहण कार्यक्रम प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक नेशनल चैंबर भवन में मनाया जाएगा। 17 अगस्त 2023 को प्रेरणा दायक उद्बोधन शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चैम्बर भवन में श्री अलग सहगल (जयपुर) के द्वारा दिया जाएगा। 20 अगस्त 2023 को महिला उद्यमिता विकास एवं हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 6:00 बजे तक होटल क्लार्क शिराज आगरा में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी कार्यक्रम में 50 स्टाल लगाई जाएगी। संपूर्ण कार्यक्रमों की एक विवरणिका का विमोचन किया गया। 

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजकों द्वारा सुव्यवस्थित तरीके से की जाएगी। अतः सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग ले। 

बैठक में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार वार्ष्णेय, महेंद्र कुमार सिंघल, श्री किशन गोयल,शलभ शर्मा तथा सदस्यों में राकेश सिंघल, सुनील गर्ग, सुनील सिंघल, अशोक अग्रवाल, विष्णु कुमार गर्ग, सतीश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,पीयूष अग्रवाल, अशोक गोयल, रीतेश गोयल, संजीव कुमार गुप्ता, अनूप गोयल, रविंद्र अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल (पेंट्स), नारायण बहरानी, वीरेंद्र गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता, अम्बा प्रसाद गर्ग, मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य रूप से उपस्थित थे।