किसी भी आयु में हो सकती है ईश्वर की प्राप्ति : अंतर्राष्ट्रीय संत अरविन्द जी महाराज।



शिव लिंग के मूल में ब्रह्मा,मध्य में विष्णु और ऊपरी भाग में शिव का वास।

मिलता है सच्चा सुख केवल शिवजी तुम्हारे चरणों में...

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : मनुष्य के जीवन का कोई भरोसा नहीं है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में संत का सत्संग मिलने से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। मनुष्य को आयु की परवाह न करके समय निकालकर भगवान का भजन करना चाहिए। 

ये उद्गार, कमला नगर स्थित जनक पार्क पर चल रही कथा मे व्यास पीठासीन संत अरविन्द जी महाराज के हैं।

 शिव महापुराण रस महोत्सव मे दूसरे दिन शुक्रवार को नारद कथा व शिव लिंग महिमा का वर्णन किया गया ।

संत अरविन्द जी महाराज ने शिव लिंग महिमा बताते हुए कहा कि शिव लिंग के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और ऊपरी भाग में शिव का वास होता है तथा शिव लिंग की वेदी या अर्घा आदि शक्ति माता पार्वती का रूप मानी जाति है। शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग का पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

शिव पुराण सुनने के लिए पुरुषो की अपेक्षा महिला श्रोताओ मे भक्ति का उत्साह अधिक देखने को मिला। व्यास पीठासीन श्री अरविन्द जी महाराज के कथा वचन के दौरान पूरा प्रांगण हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। 

कथा के मुख्य यजमान सुरेश चन्द्र सिंघल और मधु सिंघल है। दैनिक यजमान प्रमोद अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संजीव बसंल, हरीश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल और मनीष अग्रवाल रहे। 

भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यासपीठासीन संत श्री अरविन्द जी महाराज के मुखारविंद से मिलता है सच्चा सुख केवल शिवजी तुम्हारे चरणों में..., कैलाश के निवासी आयो शरण तिहारी भोले बार बार हो... ज्योतिर्लिंग का ध्यान करो, शिवशंकर का गुण गान करो... आदि भजन से जनक पार्क का वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया।

शिवपुराण महोत्सव का आयोजन जनक पार्क विकास समिति द्वारा कराया जा रहा है जो कि 31 दिसंबर तक दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी। 

शिवपुराण में आज।

मिडिया समन्वयक विमल कुमार ने बताया कि शनिवार को सती चरित्र, शिव विवाह और कार्तिकेय-गणेश जन्म का संगीतमय वर्णन किया जाएगा।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकुमार करीरा, वासुदेव मूलचंदानी, के. के. अग्रवाल, हिमलेश गोयल,वासदेव पंजवानी, राजीव बंसल, सीए जी.पी. अग्रवाल, एम. के. अग्रवाल, रविंद्र जिंदल, राजेश सिंघल, मनीष सिंघल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल,विनोद जैन,पंकज लोहिया , विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।