श्रीकृष्ण लीला महिला उत्थान समिति द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस।



बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

6 माह  का  कोर्स  पूर्ण  होने  पर  वितरित  किए  गए  प्रमाण पत्र। 

बबीता  चौहान  रहीं  आज के कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि। 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: कमला नगर स्थित श्रीकृष्ण  लीला द्वारा संचालित श्रीकृष्ण लीला  महिला उत्थान समिति प्रशिक्षण केंद्र  मे  शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया  गया।

 इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम  भी आयोजित किए गए। शिक्षिका सीमा  सिंह,नंदिनी और खुशबु का मुख्य  अतिथि बबीता चौहान  द्वारा  सम्मान  किया  गया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य  अतिथि  ने कहा कि  बड़े  गर्व  की  बात है  कि  लगातार 10 वर्ष  से  यहां  सिलाई,कड़ाई, और  कम्प्यूटर  के  निशुल्क  प्रशिक्षण  दिया  जा  रहा  है  और  10 साल  से शिक्षकाओं  द्वारा  प्रशिक्षण  दिया  जा  रहा  है,  वे  धन्यवाद  और  सम्मान योग्य  है। ऐसे गुरुओं का  सम्मान  करने  मे  गर्व  होता  है। अध्यक्ष  मनीष अग्रवाल  ने  कहा  इस साल हम शताब्दी  समारोह  मना  रहे  हैं और श्रीकृष्ण लीला का मंचन होते ,सौ साल हो जाएंगे, 1924 से  श्रीकृष्ण लीला  प्रारम्भ हुई  थी  और कुछ  दानदाताओं  के  सहयोग  से  भवन  खरीदा  और  2013 से  निशुल्क  प्रशिक्षण  दिया  जा  रहा  है। हमारा  प्रयास  है  जो  छात्राएं  कोर्स  कर  चुकी  है,उन्हें कई को  जॉब  दिलाए गए और  हमे  इसमें  सफ़लता  भी  मिल  रहीं  है।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री  विजय रोहतगी, कोषाध्यक्ष  संजय  गर्ग  ,वरिष्ठ  उपाध्यक्ष  अशोक  गोयल, प्रेम  महेश्वरी, के के अग्रवाल, कैलाश  खन्ना, अनूप गोयल, राजेश  अग्रवाल, विनीत सिंघल, पंकज  मोहन, प्रभात  रोहतगी  आदि  प्रमुख  रूप  से  उपस्थित  थे।