गणेश स्तुति की प्रस्तुतियों ने बांधा समा।



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: कमला नगर,यमुना विहार स्थित श्री श्याम जी एन्क्लेव कालोनी में सोमवार को गणेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पाषर्द कंचन बंसल भी चीफ गेस्ट के रुप में पधारी।

महिलाओं व बच्चों ने भजनों व नृत्य के माध्यम से गणेशजी की वंदना के साथ प्रस्तुतियों दी।बच्चों के हुनर को देखकर वह भी अपने आपको न रोक सकी।महाराष्ट्र परिवेश में सजी कोलोनी की बालिकाओं  के साथ उन्होंने भी समूह गरबा डांस किया।कोलोनी परिसर 'अष्ट विनायक नमो नमः, गणपति बप्पा मोरिया" की गूंज से गूंजायमान रहा। सपना गोयल,रिद्धिमा, निधि, तान्या, सांची,प्राशुं,रोशनी ,गुनगुन,सुरभि,शालिनी की प्रस्तुतियों ने शमा बांध दिया।वंदना,मीनू,इन्दु विज ने संयुक्त संचालन किया।