आगरा में मुख्यमंत्री करेंगे प्रदेशभर के उद्यमियों को संबोधित,होगी लघु उद्योग के विकास की बात:राकेश गर्ग,दर्जा राज्य मंत्री।

 


− प्रदेश का पहला लघु उद्यमी महाधिवेशन आज आगरा में, 60 जिलों के उद्यमी करेंगे सहभागिता।

− लघु उद्योग भारती आयोजित कर रही है उप्र लघु उद्यमी महाधिवेशन,होगा तीन सत्रों में आयोजन।

− 1500 से अधिक उद्यमी रखेंगे अपनी बात,समस्याओं संग विकास पर होगी चर्चा।

− संगठनात्मक सत्र से आरंभ होकर मुख्यमंत्री के संबोधन सत्र पर होगा महाधिवेशन का समापन।

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। बुधवार को ताजनगरी में एतिहासिक पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के 1500 से अधिक लघु उद्यमियों को संबोधित करेंगे और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेंगे। फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में आज लघु उद्योग भारती उप्र द्वारा लघु उद्यमी महाधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। 

उपाध्यक्ष उप्र लघु उद्योग निगम लि.एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री) ने बताया कि आगरा में पहली बाद प्रदेशभर के उद्यमियों का महाधिवेशन आयोजित हो रहा है। 60 जिलों से 1500 से अधिक उद्यमी सहभागिता करेंगे। तीन सत्रों में आयोजन होगा, जिसमें से तीसरे सत्र उद्यमी महाधिवेशन को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इस सत्र में प्रदेश के औद्योगिक विकास को कैसे विस्तारित किया जाए इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मार्गदर्शन लिया जाएगा। 

प्रथम और द्वितीय सत्र में ये रहेगा विशेष।   

प्रदेश सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का पहला सत्र प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। इसमें हाेने वाले उद्यमी संवाद में मुख्य अतिथि मयूर माहेश्वरी (आईएएस) सीईओ यूपीएसआईडीए होंगे। मंचासीन क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, संगठन मंत्री प्रकाश जी, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री भरत थरड़, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, संभाग अध्यक्ष राजेश सिंह,उदयभान जायसवाल, रीता,अमन घई, भुवेश अग्रवाल और राजकुमार होंगे। इस सत्र में दीप प्रज्जवलन के बाद परिचय एवं स्वागत, प्रस्तावन आदि होंगे।

आयोजन का द्वितीय सत्र दोपहर 1:45 बजे आरंभ होगा। द्वितीय सत्र के उद्यमी संवाद के मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह (आईएएस) आईआईडीसी होंगे। वे लद्यु उद्योग को विस्तारित करने में आने वाली समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन देंगे और उनका निवारण करेंगे।