ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया में खाद्य,पेय और कृषि उत्पाद,मशीनरी,ऑटोमोटिव पार्ट्स,रसायन और वस्त्र आदि की होगी प्रदर्शनी
इंडोनेशिया में व्यापार करने हेतु आगरा के उद्यमियों को लिये सुनहरा अवसर,इंडोनेशिया और आगरा के व्यापारिक सम्बन्धों को मिली मजबूती
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 17 जुलाई,चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता मे भारत मे एम्बेसी ऑफ इंडोनेशिया से मौलाना सैयद,मंत्री सलाहकार राजनीति,मिस महात्मा देवी सचिव-3 एवं यूली रियांटो प्रशासन प्रमुख के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें इंडोनेशिया में व्यापार और निवेश के अवसर पर चर्चा एवं आर्थिक और व्यापार सम्बन्धी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में मिस महात्मा देवी ने बताया कि भारत की आजादी एवं इंडोनेशिया की आजादी में 2 वर्ष का अंतर है,उन्होंने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत आयेंगे। इस अवसर पर हम इंडोनेशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बीटूबी-केंद्रित व्यापार मेले, ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया का औपचारिक रूप से शुभारंभ करना चाहते हैं। यह प्रदर्शनी देश के प्रमुख निर्यात-उन्मुख उत्पादों और सेवाओं को वैश्विक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करती है। ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया का 40वाँ संस्करण,जिसका विषय इंडोनेशिया की उत्कृष्टता की खोज एवं सीमाओं से परे व्यापार है। इस सम्बन्ध में इन्डोनेशिया में 15 से 19 अक्टूवर 2025 तक आयोजित ट्रेड एक्सपो में खाद्य,पेय और कृषि उत्पाद, 16 विविध उत्पाद श्रेणियों के साथ, निर्मित उत्पाद, जिसमें मशीनरी, ऑटोमोटिव पार्ट्स, रसायन और वस्त्र जैसे 20 उद्योग शामिल हैं, सेवाएँ और जीवनशैली, जिसमें डिजिटल सेवाओं से लेकर गृह सज्जा, फैशन और स्वास्थ्य तक 23 क्षेत्र शामिल हैं आदि निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रदर्शनी लगायी जायेगी।
मौलाना सैयद,मंत्री सलाहकार राजनीति द्वारा बताया गया कि प्रदर्शनी के अलावा, प्रतिभागी बी2बी बिज़नेस मैचिंग, ट्रेड मिशन, बिज़नेस फ़ोरम और बिज़नेस काउंसलिंग सहित कई सहायक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं, जिससे ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया न केवल एक बाज़ार बन जाएगा,बल्कि ज्ञान के आदान-प्रदान, साझेदारी निर्माण और वैश्विक जुड़ाव का एक मंच भी बनेगा। 2024 के संस्करण में भारत शीर्ष भागीदार देश था,जहाँ कुल लेनदेन 7.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया और 944 भारतीय खरीददार उपस्थित थे,जो हमारे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों की बढ़ती मज़बूती को दर्शाता है।
यूली रियांटो प्रषासन प्रमुख ने बताया कि इंडोनेशिया और भारत के बीच एक दीर्घकालिक संबंध है जो मज़बूत ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर आधारित है।1951 में औपचारिक राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से,हमारा सहयोग एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में विस्तारित हुआ है। द्विपक्षीय व्यापार निरंतर बढ़ रहा है,और दोनों देश अधिक विविधीकरण और मज़बूत आर्थिक सहयोग के लिए प्रयासरत हैं। उद्यमियों के साथ आयोजित बैठक का उद्देश्य ट्रेड एक्सपो इंडोनेशिया 2025 के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण देना, इंडोनेशिया में संभावित निवेश अवसरों का पता लगाना और आपसी हित के अन्य आर्थिक और व्यापार संबंधी मुद्दों पर चर्चा करना है।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, विकास मित्तल, गिरीश चंद गोयल, स्पर्श जैन,शैलेन्द्र बंसल, जयकिशन गुप्ता, मनीष बंसल उपस्थित थे।