"जनहित सामाजिक सेवा संस्थान"ने चलाया,मतदाता जागरूकता अभियान



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: जनहित सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा हमारी पाठशाला में बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ड्राइंग कंपटीशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में कराई गई,जिसमें 6 बच्चों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार,मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी वर्मा (पार्षद) द्वारा दिया गया। 

अन्य 9 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार विशिष्ट अतिथि श्रीमती बीना गौतम (प्रधानाचार्य रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय पैथोली) विशिष्ट अतिथि श्री संतोषी लाल द्वारा वितरित किए।

पार्षद मीनाक्षी वर्मा द्वारा संस्था की  प्रशंसा कर,बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया एवं भविष्य में उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।  प्रधानाचार्य बीना गौतम ने बच्चों को शिक्षा के फायदे बताएं और सभी बच्चों को इस प्रतियोगिता की उपलब्धियां समझायी। कार्यक्रम का संचालन शिवम सारस्वत ने किया। 

 संस्था महासचिव सोनी त्रिपाठी ने सभी को आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सोनी त्रिपाठी, किरन कुमार,पल्लवी पाठक,अभिषेक गर्ग,हिर्देश शर्मा,शिवम सारस्वत ,अवनी त्रिपाठी,पिंकी, मोहित आदि उपस्थित रहे।