हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
लखनऊ : 31जुलाई,राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा स्वर्णकार ने होटल ग्रांड रेडिएंट हजरतगंज लखनऊ में राष्ट्रीय स्वर्णकार की प्रेसवार्ता में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेतपुर महोबा,भाजपा के पिछड़ा समाज के प्रदेश नेता डॉ.कौशल सोनी को राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित किया।
राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज को राजनीतिक भागीदारी मिलेगी और जल्द ही 75 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्ति होंगें एवं प्रदेश की सक्रिय टीम बनेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि हम स्वर्णकार समाज के लिए राजनीतिक भागीदारी के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मंच को विस्तार देने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय सम्मेलन करेंगे। ओयोजन में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत,प्रदेश महामंत्री संजय वर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कौशल सोनी ने कहा कि वे स्वर्णकार समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष नेतृत्व से मिलकर संख्या के अनुपात के हिसाब से अपनी भागीदारी की मांग रंखेंगे।
राष्ट्रीय एकता विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार वर्मा ने कहा कि विधानसभा 2027 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय एकता विकास मंच और राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच, मजबूती के साथ लड़ेगा। हमारे पास कई आवेदन आये हैं,जिन पर राष्ट्रीय संरक्षक मंडल विचार करके निर्णय लेगा।राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्णकार समाज के लिए राजनीतिक भागीदारी के लिए कार्य करेंगे और विश्कर्मा समाज भी हमारे साथ आ रहा है। हम सब जल्द ही संयुक्त रूप से बड़ा कार्यक्रम कराएंगे।
बैठक अमित स्वर्णकार,विनोद वर्मा, संजय सोनी,जे.पी. वर्मा,शिवकुमार वर्मा,अनंत वर्मा आदि अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।