लायंस क्लब आगरा आकाश ने फहराया तिरंगा



नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ लॉयंस क्लब आकाश ने मनाया गणतंत्र दिवस

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लायंस क्लब आगरा आकाश ने जीवनी मंडी स्थित प्राइमरी स्कूल में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। लायंस क्लब आगरा आकाश के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने संगठन पदाधिकारियों और स्कूल के छोटे छोटे बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के उपरांत विद्यालय के बच्चों को संगठन की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।

 इस मौके पर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा हमारे देश के राष्ट्रीय पर्व हम सभी के साथ विशेष कर बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं। देश की अमर सपूतो के अथक प्रयास और बलिदान के बाद देश को आजादी मिली और फिर 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ। यह दिन हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर लायंस क्लब आगरा आकाश देश के उन अमर सपूतो के बलिदान को भी नमन करता है जिनकी वजह से आज हम सभी लोग यह दिन खुशी के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर लायंस क्लब आगरा आकाश की ओर से विद्यालय के बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से मीनाक्षी शर्मा,सुनील कुमार शर्मा, बॉबी भाई, राजेश बंसल, पीके मोदी, गौरी शंकर गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रोहित महेश्वरी, बीके अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग संगठन पदाधिकारी और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।