भारतीय वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। भारतीय वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को होटल एस.एन.जे. ताज ग्रांड,आगरा में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तथा संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में लखनऊ में भारतीय वैश्य महासभा का विशाल वैश्य महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इस महाकुंभ के माध्यम से सभी राजनीतिक दलों से आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को अधिकाधिक टिकट देने की मांग की जाएगी, ताकि समाज की राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाया जा सके।
बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों को अगले एक माह के भीतर कम से कम 20 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेशभर के लगभग 100 संभावित वैश्य विधानसभा प्रत्याशियों का विशेष सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया,जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने वाले संभावित वैश्य उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ.संजीव कुमार वार्ष्णेय 'बंटी बाबू' ने बताया कि संगठन का विस्तार प्रदेश के 45 जिलों तक हो चुका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। इनमें प्रदीप गुप्ता (अलीगंज) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. डी.एस. गुप्ता (प्रतापगढ़) को राष्ट्रीय सचिव, अवनीश गुप्ता (शमसाबाद) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, वैभव केला (लखनऊ) को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी, संजीव गोयल (आगरा) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अभिषेक मोहन जायसवाल को पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा ममता गुप्ता को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान अशोक कुमार अग्रवाल (फतेहपुर सीकरी), अवनीश गुप्ता (शमसाबाद), प्रदीप गुप्ता (अलीगंज), अभिषेक मोहन जायसवाल (चौरी-चौरा) एवं प्रमोद गुप्ता (सिसवा बाजार) ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी तैयारी और सहमति भी व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजीव गोयल ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में राकेश कुमार चिकोरी (एटा), गीता वार्ष्णेय, अमृत खंडेलवाल, ऋषि गुप्ता, सत्यप्रवीण गुप्ता, नीरज गुप्ता, राकेश गुप्ता, कल्पना अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, पंकज गुप्ता, राजेंद्र खंडेलवाल (मुंबई), राजेश गुप्ता सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
रिपोर्ट : असलम सलीमी


