हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री योगेन्द्र जी की 101 वीं जन्मजयंती पर संस्कार भारती,आगरा महानगर,ब्रज प्रान्त तथा बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय,आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 जनवरी 2025 को सुबह 11: 30 बजे स्थान,बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य,प्राचार्य प्रो पूनम सिंह,संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचारक बांकेलाल गौड़,संस्कार भारती के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष अग्रवाल,बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता और संस्कार भारती आगरा महानगर के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा और पद्मश्री योगेन्द्र जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्य ने कहा कि संस्कार भारती कलाओं के माध्यम से एवं बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा शिक्षा के माध्यम से संस्कारों का संवर्धन तथा संरक्षण कर रहे हैं।
इस अवसर पर आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बरेली और झांसी के 213 चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं.
संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचारक बांकेलाल गौड़ ने कहा कि संस्कार भारती 1981 में अपनी स्थापना के पूर्व से ही चित्रकला के माध्यम से देश और विदेश में भारतीयता का अलख जगा रही है तथा पद्मश्री योगेन्द्र जी चित्रकला के सिद्धहस्त साधक थे।
संस्कार भारती आगरा महानगर के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने कहा कि संस्कार भारती ने आगरा में एक माह में दो बड़ी चित्रकला प्रदर्शनियां आयोजित करके चित्रकारों को मंच प्रदान किया है।
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पूनम सिंह ने कहा कि बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय अपनी स्थापना के समय से ही कन्याओं के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है, विभिन्न कला आयोजन इसी प्रयास की एक कड़ी हैं।
इससे पूर्व नन्द नन्दन गर्ग, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने संयुक्त आयोजन की भूमिका को व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदर्शित चित्रों के कैटलॉग का मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्य ने लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डा वैशाली शर्मा और उनकी टीम द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत और सरस्वती वन्दना का संगीतबद्ध गायन किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रो बिन्दु अवस्थी, चित्रकला विभागाध्यक्ष ने किया।
इस अवसर पर डा सरोज भार्गव, डा साधना सिंह, प्रो मीनाक्षी ठाकुर, डा नीलम कांत, डा विजय मा ढोरे, डा शार्दूल मिश्रा, डा सविता प्रसाद, विनीता गुप्ता, दिनेश कुमार मौर्य, ममता कुमारी, प्रो मीनाक्षी ठाकुर, प्रो लवली शर्मा, डा आभा (कार्यकारिणी सदस्य, राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ) डा एकता श्रीवास्तव, डा तपस्या सिंह,डा.ममता बंसल,डा.मीतू, ओम स्वरूप गर्ग, राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, श्याम तिवारी, एस एन गर्ग, नीता गर्ग, अनीता भार्गव, बबीता पाठक, दीपक गर्ग, संदीप गोयल, दिनेश वघेल, अजय जैन, ईश्वर पाल सिंह, राजीव अग्रवाल रिंकू, सन्तोष अग्रवाल, राम अवतार यादव, यतेंद्र सिंह सोलंकी, राजपाल सिंह सोलंकी,भाजपा नेता विजय भदौरिया,ऋचा अग्रवाल,महेश पण्डित आदि उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी 18 जनवरी को प्रात: 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।