19 फरवरी : आगरा किले में गूंजेंगी छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा



अजिंक्य देवगिरि प्रतिष्ठान द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से 19 फरवरी को आगरा किले में होगा शिवजन्मोत्सव का आयोजन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे व फिल्म अभिनेता विकी कौशल सहित देश के दिग्गज राजनीतिज्ञ व गणमान्य लेंगे हिस्सा

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। आगरा के ऐतिहासिक लाल किले में लगातार तीसरे साल धूमधाम से मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती। आगरा किला गूंज उठेगा छत्रपति शिवाजी महाराज के जय जयकारों से! महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे,अभिनेता विकी कौशल आदि होंगे मुख्य अतिथि।

यह जानकारी फतेहाबाद रोड स्थित होटल समोवर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान,महाराष्ट्र के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने दी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष के आदर्श,लोकहितकारी महान राजा,अतुलनीय धैर्यशाली योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शाम 6 बजे से पिछले वर्ष की तरह धूमधाम से आगरा किले में मनाई जाएगी। आगरा मे छत्रपति शिवाजी महाराज ने अस्मिता और स्वाभिमान का प्रदर्शन औरंगजेब के दरबार में किया। उसी आगरा मे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे,'छावा'चित्रपटमे छत्रपती संभाजी महाराज की भूमिका करने वाले प्रख्यात अभिनेता विकी कौशल आदि समारोह के प्रमुख अतिथि होंगे। छत्रपति संभाजी नगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान और आर.आर.पाटील फाउंडेशन इस शिव जयंती समारोह के आयोजक हैं। प्रतापराव जाधव,केंद्रीय मंत्री आयुष (स्वतंत्र कार्यभार) रावसाहेब दानवे माजी केंद्रीय मंत्री,महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार,महाराष्ट्रके उद्योग और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत,विधायक डॉ.परिणय फुके,केंद्रीय राज्यमंत्री मत्सव्यवसाय,पशुसंवर्धन और दुग्ध विकास एस.पी.एस बघेल,राजकुमार चाहर सांसद फतेहपुरसीकरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में आगरा से औरंगजेब के कैद से बचकर निकलना एक महत्वपूर्ण अध्याय है।शिवाजी महाराज का स्वाभिमान,अतुल्य साहस,युद्ध निपुणता ये सब उनकी  मिसाल हैं।

अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठानके अध्यक्ष विनोद पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवराय संपूर्ण देश के आदर्श है।उनका कार्य,उनका कर्तृत्व नई पीढ़ी के सामने रखने के लिए हमने आगरा मे शिवजयंती का आयोजन किया है। शिवाजी महाराज का संदेश पूरे भारतवर्ष तक पहुंचे यही हमारा प्रयास हैI पिछले दो साल के आयोजन सफल रहे,इस साल का आयोजन भी सभी आगरावासियों के सहयोग से शानदार रहेगा,एसा हमे विश्वास है।" 

यह होगी कार्यक्रम की रूपरेखा :

 शाम 6:00 बजे स्वागत गीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी,उसके बाद अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल अतिथियों का स्वागत करेंगे और दीप प्रज्वलन होगाI उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज का पवाड़ा सादर होगाIउसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य 'पालना' गीत सादर होगाI  महाराष्ट्र सरकारका राज्य गीत 'गर्जा महाराष्ट्र माझा' का प्रस्तुतीकरण भी होगा।छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगो का नाट्यरुपांतरण और 'अफझलखान वध' इस समारोह का हायलाईट होगा।

कोल्हापुर का सब्यसाची गुरुकुल 'मर्दानी खेल' प्रस्तुत करेगा।उसके बाद विविध मान्यवर अतिथियों का मार्गदर्शन होगा, दीपोत्सव,डिजिटल आतिशबाजी और छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारों साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा।राष्ट्रगीत से 'शिवजन्मोत्सव भारतवर्षका'का से समापन होगा।

आगरा किले में होने वाले इस समारोह में एक करोड़ से ज्यादा शिवप्रेमी डिजिटली फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम,यूट्यूब के माध्यम से जुड़ेंगे।

सोशल मीडिया पर इस शिवजयंती समारोह का सीधा प्रसारण होगाI विविध न्यूज़ चैनल पर भी यह दिखाया जाएगाI साथ ही साथ महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए शिवप्रेमियों आगरा लेकर जाने का भी प्रबंधन अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठानकी तरफ से किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में पृथ्वीराज - झाला,शुभम थोरात,प्रशांत हरणे,रितेश नाटा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।