पुरुषोत्तम मास में सेवा का संदेश,बल्केश्वर पार्क में लगा वाटर कूलर

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन द्वारा बल्केश्वर पार्क में जनसेवा के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित कराया गया। रविवार को क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने इसका शुभारंभ किया।

विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और पार्क में आने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की यह पहल सराहनीय है। वाटर कूलर के शुरू होने से क्षेत्रवासियों और पार्क में आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल "गुडू" ने बताया कि संस्था समय-समय पर जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाती रही है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद मुरारी लाल गोयल, पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, मुन्नू चौबे, अतुल गर्ग, रवि गुप्ता, अनिल गुप्ता, आशीष अग्रवाल, डॉ. राधेश्याम, मनीष बंसल, मनोज अग्रवाल, अर्पण गुप्ता, मनुराज मित्तल, प्रतीक सिंघल, राहुल सिंघल, संदीप वर्मा, विशेष शर्मा, अंकुर गर्ग, आशीष गुप्ता सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सूत्र : नंदकिशोर गोयल,मीडिया प्रभारी