हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बल्केश्वर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भागवत कथा का रसपान करा रहे कथा व्यास श्री इन्द्रेश जी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कदंब का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम "एक पेड़, मां के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रयास फाउंडेशन, आगरा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
श्री इन्द्रेश जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम न होकर जन-जन का संकल्प बनना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बल्केश्वर मंदिर के महंत अर्चित पांड्या जी, पार्षद मुरारी लाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘गुड्डू’, रिंकू गर्ग, नंदकिशोर गोयल, रवि गुप्ता, डॉ. राधेश्याम, प्रदीप माहेश्वरी, आशीष अग्रवाल, आशीष गुप्ता, अर्पण गुप्ता, मनुराज मित्तल, नागेन्द्र प्रसाद, मनीष बंसल, विशाखा, स्वाती, इशिका एवं निमिषा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट : असलम सलीमी

