हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : हज़ारों लोगों को जीवन दान देने वाले समाजसेवी,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.साक्षी बैजल हमारे बीच नहीं रहे। ये आगरा के लिए दुःखद खबर है। भाजपा के नेता पूर्व बाल आयोग के सदस्य डा० साक्षी बैजल का आज 29 मार्च दोपहर 2 बजे उनका देहान्त हो गया। उनका स्वर्गवास सर गंगा हास्पीटल देहली में हुआ है।
उनका पार्थिव शरीर देर रात तक आगरा आ पायेगा। उनके बड़ी संख्या में चाहने वाले,शुभ चिंतक भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शान्ति....🙏
रिपोर्ट - असलम सलीमी।