हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : स्वाधीनता सेनानी स्व.रोशनलाल गुप्त ‘करुणेश’ के परिवार की ओर से मदर्स डे के अवसर पर वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृत्व शक्ति को सम्मानित करते हुए 22 माताओं का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्व. रामलता गुप्ता, पत्नी स्वाधीनता सेनानी स्व. रोशनलाल गुप्त ‘करुणेश’, का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इस्कॉन आगरा द्वारा संकीर्तन के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समारोह में मंजुला गुप्ता, पंकुल, सौम्या (गाजियाबाद), रजनीगंधा (बैंगलोर), श्वेता (गुड़गांव), सीमा (दिल्ली), संध्या (मेरठ), शकुंतला देवी (76 वर्ष), निरुपमा, रेखा, आदीपिका, गीतिका, ईमा, दीपिका, रानी, चंचल, साधना, दिव्या एवं जागृति सहित 22 माताओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्रदान करने वालों में प्रियदर्शिनी, अभिषेक, अभिनव, अभिनंदन, अभिनीत, प्रतीक एवं अभिज्ञान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चंद्रशेखर, संजय, आदर्श नंदन एवं शरद गुप्ता ने मदर्स डे के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मां परिवार की आधारशिला होती है और उनका सम्मान समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।

~2.jpg)