आगरा मंडल व्यापार संगठन का प्रतिनिधि मंडल मिला सपा सांसद रामजीलाल सुमन से




हिन्दुस्तान वार्ता । ब्यूरो

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात कर व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह मुलाकात सांसद प्रतिनिधि मदन गर्ग के माध्यम से संपन्न हुई।

प्रतिनिधि मंडल ने सांसद रामजीलाल सुमन को अवगत कराया कि संगठन द्वारा व्यापारी पेंशन लागू कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। संगठन ने मांग की कि व्यापारी पेंशन को समाजवादी पार्टी के आगामी एजेंडे में शामिल किया जाए, ताकि व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस विषय पर शीघ्र ही संबंधित एवं सक्षम व्यक्तियों से संपर्क स्थापित किया जाएगा तथा संगठन की मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सीधे मुलाकात कराने का भी आश्वासन दिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारी पेंशन की मांग को लेकर शहर भर में अभियान चलाकर अब तक करीब 250 पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर कराए जा चुके हैं। इन पोस्टकार्डों को शीघ्र ही जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीश चंद गोयल, संरक्षक राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री त्रिलोक चंद शर्मा, मुन्नी बेगम सिद्दीकी, साहिल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।