हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित अपमानजनक बयान के विरोध में मंगलवार को जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा गया।
महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बयान पर कड़ा रोष व्यक्त किया और संबंधित प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं तथा किसी भी वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाले वक्तव्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। महासभा ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान ममता पचौरी, नीलम बृजेश शर्मा, वंदना तिवारी, आरती शर्मा, अरुण सारस्वत, प्रभुदत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : असलम सलीमी

