धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार सम्मानित

 


विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने किया राष्ट्र सुरक्षा के प्रहरी के रूप में सम्मान

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। वर्ष 2025 में धर्मांतरण के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने वाले आगरा के पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय ने उन्हें “राष्ट्र सुरक्षा का सच्चा प्रहरी” बताते हुए उनके साहस, निष्पक्ष कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

सम्मान समारोह में श्री गोपाल राय ने कहा कि श्री दीपक कुमार जैसे समर्पित एवं निर्भीक अधिकारी समाज में सुरक्षा और विश्वास कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मामले में प्रभावी कार्रवाई कर पुलिस आयुक्त ने प्रशासनिक दक्षता और मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने भी पुलिस आयुक्त के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने श्री दीपक कुमार के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने महाकाल एवं प्रभु श्रीराम से उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की प्रार्थना भी की।