श्रीमद् भागवत महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ समारोह सम्पन्न

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। न्यू अवधेशपुरी अनीता विहार स्थित धनदेश्वरी माता मंदिर, कमला नगर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन 20 मई से 27 मई 2026 तक किया गया। आयोजन भक्तों की आस्था एवं धनदेश्वरी माता की कृपा से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मई को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। 21 मई को प्रातः 8 बजे हवन एवं वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न हुई। 27 मई को पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कथा व्यास के रूप में आचार्य पं. कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया। कार्यक्रम में पूज्य बाबा गुरुजी के सानिध्य ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।

आयोजन में परीक्षित श्री नरेश शर्मा उर्फ आजादराम एवं श्रीमती सुनीता शर्मा सहित धर्मवीर सिंह, पं. बनवारी लाल, कमलेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, संदीप अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

समापन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि पत्रकार नेता धर्मेन्द्र कुमार चौधरी एवं एडवोकेट ओ.पी.अग्रवाल, भक्त सौरभ अग्रवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा श्रवण, भजन-कीर्तन एवं प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।