हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। पत्रकारिता जगत की प्रतिष्ठित संस्था ताज प्रेस क्लब का 36वां स्थापना दिवस रविवार को बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र यादव द्वारा संपादित स्मारिका “यादों के झरोखे से” का विमोचन पूर्व जिलाधिकारी अमल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी मनीष बंसल,कांग्रेस प्रवक्ता सी पी राय, फतेहपुर सीकरी विधायक बाबूलाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना, संगीत गायन एवं अतिथियों के माल्यार्पण के साथ हुआ।समारोह में गजेंद्र यादव, राजीव सक्सेना एवं ताज प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने संस्था के ऐतिहासिक सफर और वर्तमान गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने ताज प्रेस क्लब के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए सांसद रामजीलाल सुमन, सी पी राय, रमेश कान्त लवानिया तथा पूर्व जिलाधिकारी अमल कुमार वर्मा के योगदान का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को स्मृति चिन्ह,पटका एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं संस्थापक डॉ.बचन सिंह सिकरवार, पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना, सुभाष रावत, ओम ठाकुर, विनोद भारद्वाज, अनिल शर्मा, सुनयन शर्मा, मनोज मिश्रा, अमल कुमार वर्मा, गजेंद्र यादव, डॉ.महेश धाकड़, आदर्श नंदन गुप्ता, एसपी सिंह, डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा एवं किशन चतुर्वेदी आदि को सम्मानित किया गया।
समारोह में महासचिव विवेक कुमार जैन एवं पूर्व महासचिव के.पी.सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अरुण रावत सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार डॉ.राजकुमार रंजन,अमर उजाला के देश दीपक तिवारी, शायर अरविंद दोहरे'समीर',ओ.पी.आगरी, डॉ.केके सिंह, मनोज गोयल,वीरेन्द्र गोस्वामी, वीरेन्द्र सिंह,दिनेश संन्यासी और शंकर देव तिवारी, चतुर्भुज तिवारी, जगन प्रसाद शर्मा'तेहरिया' आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन हरीश सक्सेना ‘चिमटी’ ने किया। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों को 56 लेखों एवं चित्रों से सुसज्जित स्मारिका वितरित की गई। अंत में सहभोज के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ तथा धन्यवाद ज्ञापन गजेंद्र यादव ने किया।





