सेवा,संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद अमृतम के नए सत्र का शुभारंभ



अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, ‘अपना घर’ संस्था को भेंट की एंबुलेंस

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में भारत विकास परिषद अमृतम के नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ अधिष्ठापन, दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सेवा-संस्कार के संदेशों के बीच आयोजित समारोह का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे भारत गान के साथ हुआ।

दीप प्रज्वलन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ तरुण शर्मा, संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आर.एस. गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता एवं प्रो. डॉ. लवकुश मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई, जिसमें अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’, सचिव राजीव गोयल एवं कोषाध्यक्ष मयंक जैन सहित महिला उपाध्यक्ष रेखा राज अग्रवाल, उपाध्यक्ष पर्यावरण विकास गोयल, उपाध्यक्ष संपर्क अजय शिवहरे, उपाध्यक्ष सेवा ज्योति मोहन जिंदल, उपाध्यक्ष संस्कार गौरव बिंदल, सेवा प्रमुख दीपक भार्गव, डाटा प्रभारी संजीव गुप्ता एवं जल सेवा प्रभारी सुधीर जैन ने नए सत्र के लिए शपथ ग्रहण की।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने दायित्व संभालते हुए कहा कि परिषद आने वाले समय में सेवा, संस्कार और समाज उत्थान के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि परिषद सदैव जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रही है तथा नए सत्र में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

सचिव राजीव गोयल एवं कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्यों को पहुंचाना है। संगठन टीम भावना के साथ समाजहित के प्रकल्पों को आगे बढ़ाएगा।

समारोह के दौरान भारत विकास परिषद अमृतम द्वारा सेवा कार्यों के अंतर्गत ‘अपना घर’ संस्था को एक एंबुलेंस भेंट की गई। इस सेवा प्रकल्प की उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने सराहना की।

समारोह में आलोक अग्रवाल, अमित पाराशर, हेमंत सिंघल, मुकुल बंसल, ज्योति मित्तल, राजेश बंसल, पुनीत अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, सुनील कुमार बंसल, विकास आनंद वर्मा, पवन बंसल, बृजमोहन रेपुरिया, गिरीश अग्रवाल, बृजेश बंसल, निखिल गर्ग, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, अंजना शिवहरे, पारुल, सविता, सपना, भावना, अर्चना, मीनू आदि उपस्थित रहे।