हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
गुरुग्राम। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी K2 Infragen Ltd. को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) से कुल 56.91 करोड़ रुपये के दो बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। इन नए ऑर्डर्स के साथ कंपनी ने पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
कंपनी को मिले प्रोजेक्ट्स के तहत झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ में 29.85 करोड़ रुपये की लागत से नया 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन और उससे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनें बनाई जाएंगी। वहीं बीकानेर के सेरूना क्षेत्र में 27.06 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं को 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कंपनी के अनुसार दिसंबर 2025 से अब तक ऊर्जा, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D), रेलवे और रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में उसे 411.91 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा सड़क और रेलवे क्षेत्र में लगभग 580 करोड़ रुपये के टेंडर्स के लिए भी कंपनी ने बोली लगाई है, जिससे उसकी तेजी से बढ़ती ऑर्डर बुक और विस्तार रणनीति का संकेत मिलता है।
Pankaj Sharma, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, ने कहा कि कंपनी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बेहतर गुणवत्ता और बड़े स्तर पर कार्य करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और कर्नाटक में सीधे टीएंडडी ऑर्डर मिलने से कंपनी की देशभर में मौजूदगी मजबूत हुई है और रेवेन्यू विजिबिलिटी भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि कंपनी भविष्य में सरकारी परियोजनाओं के जरिए स्थायी आय बढ़ाने के लिए टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग (TBCB) के अवसरों पर भी ध्यान दे रही है।
साल 2015 में स्थापित K2 Infragen Ltd. रोड, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है। कंपनी के प्रमुख क्लाइंट्स में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एनएचएआई, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, एलएंडटी, टाटा और एमपी बिड़ला ग्रुप जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं।
कंपनी वर्तमान में राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे रही है। विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सक्रिय मौजूदगी के जरिए कंपनी जोखिम कम करने, बेहतर मार्जिन बनाए रखने और परियोजनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर काम कर रही है।
हाल में मिले नए ऑर्डर्स को कंपनी ने अपनी गुणवत्ता, समय पर प्रोजेक्ट डिलीवरी और लॉन्ग-टर्म वैल्यू देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया है। कंपनी का कहना है कि वह भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी में एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में लगातार अपनी भूमिका मजबूत कर रही है।


