पुरुषोत्तम मास में अभिनन्दन मित्र मण्डली ने की गौसेवा



गौमाता को अर्पित की हरी सब्जियां, गुड़ और शर्बत

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा, 14 जून। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अभिनन्दन मित्र मण्डली द्वारा संचालित जल सेवा अभियान के अंतर्गत रविवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर हरी सब्जियां, गुड़ एवं शर्बत अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मण्डली के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से गौवंश की सेवा की। उन्होंने बड़ी मात्रा में हरी सब्जियां एवं गुड़ गौमाता को खिलाया तथा गौसेवा के माध्यम से समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अगले चरण में गौवंश को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शर्बत सेवा की गई। सदस्यों ने गौपात्रों में जल भरकर उसमें शर्बत मिलाया और गौमाता को पिलाया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से गौसेवा करने का संकल्प भी लिया।

उल्लेखनीय है कि अभिनन्दन मित्र मण्डली द्वारा पुरुषोत्तम मास के दौरान 17 मई से 15 जून तक विभिन्न स्थानों पर जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से मानव सेवा के साथ-साथ गौसेवा के कार्य भी किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर संजय अग्रवाल, गोपाल बंसल हुंडी, ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, जौनी गोयल, प्रतीक अग्रवाल हुंडी, विक्की गोयल, सचिन गोयल, नीरज अग्रवाल (गोटे वाले), बाल मुकुन्द अग्रवाल, अखिल मोहन मित्तल, दीपक जैन, अंशुल, चिराग, अशोक गोयल एवं बन्टू अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।