हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा प्रताप विहार स्थित प्राचीन शिवकुटी एवं चित्रगुप्त मंदिर परिसर में मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। इस सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को ठंडा मीठा पानी वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात छबील सेवा प्रारंभ की गई। महासभा के अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। गर्मी के मौसम में लोगों एवं जीव-जंतुओं को पानी उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखने का भी संदेश दिया।
महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि तपती धूप में राहगीरों को ठंडा और मीठा पानी उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्यदायी कार्य है। इससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलती है तथा मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत होता है।
स्थानीय भाजपा पार्षद संतोष राणा ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर आनंद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, शारदा सक्सेना, रमा सक्सेना, कुणाल सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, निभा श्रीवास्तव, अभिलाषा सक्सेना, अर्चना, मालती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

