हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शिक्षाविद् मुनेन्द्र जादौन को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
यह निर्णय राजामंडी स्थित होटल चोखो जीमण में आयोजित कॉलेज संचालकों की बैठक में लिया गया।
बैठक में एसोसिएशन के 20 पदाधिकारियों में से 13 ने लिखित रूप से तथा दो पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद उपस्थित कॉलेज संचालकों ने एकमत से मुनेन्द्र जादौन के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने मुनेन्द्र जादौन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कॉलेज संचालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्थान संचालकों एवं छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कॉलेज संचालकों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
मुनेन्द्र जादौन ने कहा कि सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन पूरी तरह एकजुट है और नई टीम पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए शिक्षण संस्थानों तथा विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के संचालक एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजवीर सिंह, विष्णु पंडित, युवराज परिहार, लाल सिंह, मुकेश शर्मा, प्रमोद तोमर, मनोज परिहार, योगेंद्र प्रधान, दिलीप सोलंकी, रवीश यादव, अनिल चौहान, आशीष लवानिया, शैलू जादौन, संजय तोमर, भारतेन्दु लवानिया, उपेंद्र शर्मा, बालकृष्ण अग्रवाल, राज शर्मा, सुबोध यादव, सुनील यादव, अभिलेख यादव, बृजेश शर्मा, वरुण सिकरवार, विष्णु राजावत, दिलीप कसाना सहित अनेक कॉलेज संचालक मौजूद रहे।
वहीं दूरभाष के माध्यम से पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश अनिल यादव,पूर्व कुलपति के.एस.राणा, महामंत्री राजीव सिंह, उपाध्यक्ष विकास भारद्वाज, अभिलाष सिंह, संरक्षक सुनील यादव तथा अन्य पदाधिकारियों एवं विभिन्न जनपदों के महाविद्यालय संचालकों ने मुनेन्द्र जादौन को अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


