सरकारी योजनाओं के लिए हेल्प आगरा की निशुल्क पंजीकरण सुविधा

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। सामाजिक संस्था हेल्प आगरा द्वारा आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निशुल्क "जन सुविधा केन्द्र" सेवा संचालित की जा रही है। यह सुविधा मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा भवन में सोमवार से शनिवार तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध रहती है।

संस्था के महासचिव गौतम सेठ ने बताया कि जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के लिए निशुल्क पंजीकरण सहायता प्रदान की जा रही है। इनमें विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आय, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आभा कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड तथा आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदकों को केवल सरकार द्वारा निर्धारित प्रपत्र एवं शुल्क का भुगतान करना होता है। संस्था की ओर से दी जाने वाली सहायता एवं पंजीकरण सेवा पूर्णतः निशुल्क है।

हेल्प आगरा ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर : 0562-4007102 एवं 7055764507 पर संपर्क किया जा सकता है। सुत्र - नंदकिशोर गोयल 'मीडिया प्रभारी'