एनआरएल कार्स में लॉन्च हुई एमजी की सबसे बड़ी प्रीमियम एसयूवी 'मैजेस्टर'

अत्याधुनिक तकनीक,लग्जरी फीचर्स और दमदार प्रदर्शन का अनूठा संगम

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। बाईपास रोड स्थित एनआरएल कार्स एमजी मोटर्स शोरूम में कंपनी की नई फ्लैगशिप फुल-साइज एसयूवी एमजी मैजेस्टर का भव्य शुभारंभ किया गया। लॉन्च कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल प्रेमियों, ग्राहकों और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

एमजी मोटर्स द्वारा पेश की गई यह प्रीमियम एसयूवी अपने आकर्षक डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक, उत्कृष्ट सुरक्षा फीचर्स और दमदार प्रदर्शन के कारण लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन गई। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) निर्धारित की है।

एनआरएल ग्रुप के प्रबंध निदेशक हरी मोहन गर्ग ने कहा कि एमजी मैजेस्टर भारतीय ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं और आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। यह केवल एक वाहन नहीं, बल्कि तकनीक, सुरक्षा, आराम और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एमजी मोटर्स ने हमेशा नवाचार और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता दी है तथा मैजेस्टर अपने सेगमेंट में विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों, विशाल स्पेस और प्रीमियम इंटीरियर के साथ ग्राहकों को नया अनुभव प्रदान करेगी।

एनआरएल ग्रुप के डायरेक्टर रोहित गर्ग ने कहा कि आज का ग्राहक केवल वाहन नहीं, बल्कि एक संपूर्ण ड्राइविंग अनुभव चाहता है और एमजी मैजेस्टर इस अपेक्षा पर पूरी तरह खरी उतरती है। उन्होंने बताया कि इसका बोल्ड एक्सटीरियर, विशाल केबिन, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और एडवांस सेफ्टी सिस्टम इसे अपने वर्ग की सबसे आकर्षक एसयूवी बनाते हैं। यह वाहन परिवारों, बिजनेस प्रोफेशनल्स और लग्जरी कार प्रेमियों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प साबित होगी।

एनआरएल कार्स के जनरल मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एमजी मैजेस्टर को कंपनी ने अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी के रूप में पेश किया है और प्रतिस्पर्धी कीमत तथा शानदार फीचर्स के कारण इसे ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

सेल्स मैनेजर नरेश चौधरी ने बताया कि एमजी मैजेस्टर में प्रीमियम श्रेणी के अनेक आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके डैशबोर्ड पर दो बड़ी 12.3 इंच की डिजिटल स्क्रीन उपलब्ध हैं, जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में कार्य करती हैं। इसके अलावा लेवल-2 एडीएएस, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और उन्नत सुरक्षा तकनीकों से लैस यह एसयूवी अपने सेगमेंट में नई पहचान स्थापित करने के लिए तैयार है।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों और अतिथियों ने वाहन का अवलोकन किया तथा इसके डिजाइन, तकनीकी खूबियों और प्रीमियम सुविधाओं की सराहना की। इस अवसर पर कंपनी अधिकारियों ने ग्राहकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वाहन की विशेषताओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।