पांच वर्षों के लिए निर्विरोध चुनाव,नई कार्यकारिणी गठन का मिला अधिकार
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। श्रीकृष्ण लीला समिति की वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित बैठक में प्र.उद्योगपति एवं समाजसेवी मनीष अग्रवाल को सर्वसम्मति से अगले पांच वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वर्ष 2017 से लगातार समिति का नेतृत्व कर रहे मनीष अग्रवाल को यह जिम्मेदारी लगातार दसवीं बार सौंपी गई। बैठक में उन्हें नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के गठन का पूर्ण अधिकार भी प्रदान किया गया।
न्यू मार्केट के प्रतिष्ठित सीमेंट व्यवसायी एवं नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के पुनर्निर्वाचन पर उपस्थित सदस्यों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि मनीष अग्रवाल का लगातार दस वीं बार अध्यक्ष चुना जाना उनके कुशल नेतृत्व,संगठन क्षमता और लोकप्रियता का प्रमाण है। वहीं लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर.एन. वर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के प्रति मिला विश्वास उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में श्रीकृष्ण लीला को और अधिक भव्य,आकर्षक और सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, ताकि यह आयोजन पूरे शहर का गौरव बन सके।
बैठक में नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनोज बंसल,पीतांबरा मंदिर के महंत अनंत उपाध्याय, आदर्श नंदन गुप्ता, विजय रोहतगी, शेखर गोयल, अशोक गोयल,मनोज बंसल, गिर्राज बंसल, राजीव अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय गर्ग, धर्मेंद्र गर्ग (बॉबी), पंकज मोहन शर्मा, विनीत, लक्ष्मण शर्मा, के.के.अग्रवाल, अनूप गोयल, जवाहर लाल, वीरेंद्र गोयल एवं मनोज गोयल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


