विजय शिवहरे के जन्म दिवस पर 11 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण,150 यूनिट रक्तदान

एमएलसी विजय शिवहरे के जन्म दिवस पर जनकल्याण दिवस,500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे के जन्म दिवस पर रविवार को नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित उनके आवास पर 'जनकल्याण दिवस' के तहत विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान विधायक निधि से लगभग 11 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया, साथ ही विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, साड़ी वितरण, हेलमेट वितरण और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमहंत योगेश पुरी, हनुमंत धाम के महंत गोपी गुरु, गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजोरिया, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पूनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं महापौर हेमलता दिवाकर ने संयुक्त रूप से किया।

एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याण एवं विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जिले में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आगरा की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय, बाउंड्री वॉल, समरसेबल और पानी की टंकियों सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं।

मुख्य अतिथि श्रीमहंत योगेश पुरी ने कहा कि जनसेवा सबसे बड़ी सेवा है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे सेवा और विकास के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनते हैं।

भाजपा महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे ने बताया कि विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 150 यूनिट रक्तदान हुआ तथा 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, परामर्श एवं दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया।

परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण भी किए गए। कार्यक्रम का संचालन संजीव चौबे ने किया।

इस अवसर पर बॉबी शिवहरे, अजय शिवहरे, उमंग शिवहरे, अनुज शिवहरे, धर्मेंद्र धाकड़, विकास भारद्वाज, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अशोक पिप्पल, रामसिया विकास गुप्ता, रोहित कत्याल, अनुज दीक्षित, लक्की दीक्षित, प्रवेश ठाकुर, प्रवेश दीक्षित, संजीव शर्मा, बबलू लोधी, नागेश पंडित, हरतेग आहूजा, ललित प्रजापति, श्याम जादौन, पवन माहौर, गौरव भार्गव, हिमांशु प्रजापति, मानसिंह धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।