हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। करणी सेना (रजि.) के समर्पित कार्यकर्ता राजीव सिंह चौहान को संगठन का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर करणी सेना परिवार एवं क्षत्रिय समाज में हर्ष का माहौल है।
राजीव सिंह चौहान लंबे समय से क्षत्रिय समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर धर्मेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष, करणी सेना आगरा एवं अध्यक्ष,संजय प्लेस व्यापारी एसोसिएशन ने राजीव सिंह चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगा तथा क्षत्रिय समाज के हितों की आवाज़ को नई मजबूती मिलेगी।
धर्मेंद्र परमार ने कहा कि राजीव सिंह चौहान का अनुभव,नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण करणी सेना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

