हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। लाडो प्रोडक्शन ने अपनी नई प्रस्तुति 'राधा राधा' के माध्यम से एक बार फिर भक्तिमय वातावरण का सृजन किया है। राधा रानी को समर्पित इस भक्ति गीत में प्रेम, श्रद्धा और समर्पण की भावना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
गीत के निर्देशक पंकज शर्मा ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य राधा रानी के प्रति अटूट भक्ति और प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। गीत के बोल निखिल दत्त ने लिखे हैं, जबकि वीडियो में सोनाली गोला ने राधा रानी की भूमिका को भावपूर्ण ढंग से निभाया है। सभी कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने गीत को और अधिक भव्य बनाया है।
फिल्म लेखक-निर्देशक सूरज तिवारी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे भक्ति गीत ब्रज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा ब्रज सिनेमा को नई गति देंगे।
गीत का निर्माण लाडो प्रोडक्शन के बैनर तले बृजेश पंडित एवं विजय द्वारा किया गया है। लाइन प्रोड्यूसर कृष्ण गोपाल, डीओपी सुनील राज, सहायक डीओपी अजीत त्रिपाठी, कोरियोग्राफर एवं एडिटर सत्यम गुप्ता, मेकअप आर्टिस्ट ज्योति गोला तथा गायक एवं संगीतकार कृष्णा स्टूडियो हैं। प्रोडक्शन टीम में दीपक डॉसन और नितिन कुमार शामिल रहे। पोस्टर डिजाइन त्रिमोहन मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि सावन चौहान, सूरज तिवारी एवं अमित तिवारी को विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।


