हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष विजय सामा के शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह में मंगलवार को जूता उद्योग से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। हींग की मंडी स्थित फेडरेशन के नवनिर्मित सभागार में आयोजित समारोह में निर्वाचन अधिकारी चाँद दीवान एवं प्रदीप मेहरा ने विजय सामा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद व्यापारियों ने विजय सामा का फूल-मालाओं, साफों, पटकों और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान "विकास की पहचान विजय सामा" और "व्यापारियों की शान विजय सामा" जैसे नारों से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विजय सामा ने फेडरेशन के संस्थापक स्वर्गीय राजकुमार सामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
समारोह का संचालन करते हुए अजय महाजन ने कहा कि विजय सामा के नेतृत्व में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की समस्याओं का समाधान हुआ तथा नगर निगम का मैन्युफैक्चरिंग टैक्स भी समाप्त कराया गया। उन्होंने फेडरेशन के सभागार के नवीनीकरण और संगठन को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते उन्हें दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
अपने संबोधन में विजय सामा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए फेडरेशन हमेशा संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्थापक राजकुमार सामा के आदर्श आज भी संगठन का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर शोभाराम पुरुषनानी, नरेंद्र पुरुषनानी (जेठा भाई), रंजीत सामा, रूबी सहगल, टेकचंद, प्रमोद महाजन, अनिल अरोड़ा, दलप्रीत सिंह, संजय अरोड़ा, चंद्र मोहन सचदेवा, रामनाथ डंग, श्याम भोजवानी, संजय मगन, धर्मपाल कश्यप, गुन्नी भाई, राजू भाई, घनश्याम रोड़ा, चतरूमल, हितेश, अजय महाजन, हरीश वनजानी एवं घनश्याम लालवानी सहित बड़ी संख्या में जूता व्यापारी मौजूद रहे।


