हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। गौसेवा एवं सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी अनमोल शर्मा को हिंदू कल्याण महासभा का वार्ड-60 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनोज अग्रवाल ने उन्हें मनोनयन पत्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर एडवोकेट मनोज अग्रवाल ने कहा कि हिंदू कल्याण महासभा समाज में हिंदुओं के कल्याण, सुरक्षा,सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनमोल शर्मा अपने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ गौसेवा एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे।
नवनियुक्त वार्ड-60 अध्यक्ष अनमोल शर्मा ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जितेंद्र शिवहरे, कमलेश शर्मा, सुशील भदौरिया, दीपक ठाकुर, मनोज चौधरी, पुनीत सिसोदिया, मोनू कुशवाह, प्रशांत चौधरी, सनी, ऋतिक शर्मा, सनी धाकरे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

